Bhopal News: करंट से झुलसकर मौत

Share

Bhopal News: लापरवाही को लेकर चल रही जांच, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। करंट से झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा थाना क्षेत्र की है। घटना खेत में बिछाए बिजली के तार से हुई थी। जिसके संबंध में थाना पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 10 फरवरी की शाम लगभग साढ़े पांच बजे दी गई थी। घटना की जानकारी राजू सहरिया (Raju Sahriya) ने दी थी। जिस पर गुनगा पुलिस मर्ग 09/25 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान राम सहरिया (Ram Sahriya) पिता शेर सिंह सहरिया उम्र 55 साल के रुप में हुई है। वह ग्राम मथना कुंड में रहता था। राम सहरिया का शव खिल्लू सेहरिया के खेत में मिला था। उसका पैर करंट पर गया था। राम सहरिया मजदूरी करता था। पुलिस को अभी यह पता नहीं चल सका है कि करंट किस व्यक्ति ने क्यों लगाया था। पुलिस का कहना है कि वह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय करेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: खड़ी बूलेट में लगा दी आग
Don`t copy text!