Bhopal News: पत्रकार मनोज अवस्थी ने एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ताजा न्यूज (Bhopal News) कोरोना संक्रमण की मिल रही है। इस संक्रमण की चपेट में शहर के दो दीपक बुझ गए। भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लुणावत का बुधवार को निधन हो गया। वहीं पत्रकार मनोज अवस्थी का भी अवसान हो गया। दोनों कोरोना संक्रमण के बाद जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे थे। यह दोनों चेहरे पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान रखते थे। खबर मिलने के बाद राजधानी समेत प्रदेश में शोक की लहर चल पड़ी।
निधन पर श्रद्धांजली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेताओं ने लुणावत के निधन पर शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त की है। भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लुणावत का पत्रकारों से काफी जीवंत संपर्क था। उन्होंने पत्रकारों के कल्याण के लिए कई बार सराहनीय काम किया। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक जीवन में एक अच्छा मित्र खो दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former CM Kamalnath) ने भी निधन के समाचार पर शोक जताया है।
अस्पताल ने घर भेज दिया था

इधर, पत्रकार मनोज अवस्थी के निधन के बाद एम्स अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है। उनके भाई वीरेन्द्र अवस्थी (Virendra Avasthi) ने बताया कि एक सप्ताह पहले एम्स अस्पताल ने कोरोना संक्रमण का पता चलने के बावजूद उनको भर्ती नहीं किया। यह बोलकर लौटा दिया गया कि उनका आक्सीजन लेवल 94 है। वहां 90 के नीचे ही भर्ती किया जाता है। इससे पहले उन्हें इंजेक्शन लगाया गया था। अवस्थी राज एक्सप्रेस में होशंगाबाद ब्यूरो चीफ थे। परिवार में दूसरे नंबर के मनोज थे। तीन अन्य भाई है, जिनमें से दो पन्ना में रहते हैं। अवस्थी अपने पीछे पत्नी शिल्पी और बेटे पार्थ को छोड़ गए हैं। बेटा जवाहर लाल नेहरू स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ता है।