Bhopal News: दीपावली वाले दिन चेतक ब्रिज के नजदीक हुई दुर्घटना में गई थी नौजवान की जान

भोपाल। दीपावली वाले दिन सड़क दुर्घटना में एक नौजवान युवक की जान गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने दो दिन बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जेपी अस्पताल ने हालत गंभीर बताकर भेज दिया थ हमीदिया अस्पताल
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 12 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। बाइक सवार अमन दुबे (Aman Dubey) पिता राजकुमार दुबे उम्र 24 साल एमपी नगर से घर की तरफ जा रहा था। वह विकास नगर (Vikas Nagar) में रहता था। वह जब चेतक ब्रिज के नजदीक पहुंचा तो उसे बाइक ने टक्कर मार दी। उसे जख्मी हालत में चाचा राहुल तिवारी (Rahul Tiwari) पहले जेपी फिर वहां से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसकी सूचना पुलिस को डॉक्टर यश किरार ने दी थी। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 56/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। मामले की जांच एसआई नरेंद्र परमार (SI Narendra Parmar) के पास थी। इसी जांच के बाद 688/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई दुर्घटना में मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।