Bhopal News: एयरपोर्ट ब्रिज के पास सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं लगा पुलिस को सुराग, पीएम के लिए भेजा गया शव

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। एयरपोर्ट ब्रिज के पास सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल शहर (Bhopal News) के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक बाइक पर सवार था। उसे जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका नंबर पता नहीं चल सका है।

यह पता लगा रही है पुलिस

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार एयरपोर्ट ब्रिज के पास यह सड़क हादसा हुआ था। जिसमें सलमान खान (Salman Khan) पिता सलाम खान उम्र 28 साल की जान गई है। सड़क दुर्घटना 28—29 मई की दरमियानी रात दो बजे हुई थी। पुलिस ने बताया कि अभी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। उसकी जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का पता लगाया जा रहा है। सलमान खान को गंभीर हालत में उसे श्रद्धा अस्पताल (Shraddha Hospital) ले जाया गया था। वहां उसकी हालत नाजुक बताकर उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने की सलाह दी गई थी। इलाज के दौरान 29 मई की सुबह सात बजे सलमान खान ने दम तोड़ दिया। वह कोहेफिजा स्थित साजिदा नगर (Sazida Nagar) में रहता था। वह मैकेनिक का काम करता था। मामले की जांच एएसआई रामभरत सुमन (ASI Rambharat Suman) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 31/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नौ दिन में लूट का खुलासा
Don`t copy text!