Bhopal News: किंडर गार्डन में पढ़ती थी, पिता के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थी, पिता को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह बाइक पर पिता के साथ स्कूल जा रही थी। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। हादसे में बच्ची का पिता भी बुरी तरह से जख्मी है। उसका चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मिनी ट्रक ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इस स्कूल में पढ़ती थी मासूम
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना आनंद नगर (Anand Nagar) पुलिस चौकी के पास पटेल नगर (Patel Nagar) में हुई थी। हादसा 25 फरवरी की सुबह लगभग सवा नौ बजे हुआ था। घटना के वक्त छठीलाल यादव (Chhathilal Yadav) पिता राम अवतार यादव उम्र 33 साल स्कूटी चला रहा था। उसके साथ पांच वर्षीय बेटी अनुष्का यादव (Anushka Yadav) भी थी। वह उसको राज वेदांता स्कूल (Raj Vedanta School) छोड़ने जा रहा था। वह केजी कक्षा में पढ़ती थी। स्कूटी को एमपी—04—जीए—5977 ने टक्कर मार दी थी। घायलों को पहले इलाज के लिए लक्ष्मी अस्पताल (Laxmi Hospital) ले जाया गया। यहां हालात नाजुक होने के कारण अनुष्का यादव को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) रैफर कर दिया। यहां अनुष्का यादव की इलाज के दौरान सुबह बारह बजे मौत हो गई। जबकि जख्मी छठीलाल यादव को चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में इलाज के भर्ती कराया गया। परिवार बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) में रहता है। छठीलाल यादव सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है। पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक(Mini Truck) ईट खाली करके लौट रहा था। पुलिस ने मिनी ट्रक जब्त कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अजय वाजपेयी (ASI Ajay Vajpai) कर रहे है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 163/25 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 25 फरवरी की शाम लगभग साढ़े छह बजे दर्ज किया गया। वहीं मासूम बच्ची की मौत के मामले में पिपलानी पुलिस मर्ग 10/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।