Bhopal News: कार की टक्कर से मौत

Share

Bhopal News: भोजन करने के बाद टहलने निकला था, सीसीटीवी केे जरिए आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना इलाके में हुई थी। घटना के वक्त हादसे में मृत व्यक्ति भोजन करने के बाद टहलने निकला था। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाली कार का सुराग नहीं मिला है।

ग्रामीणों ने पहचाना

बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 06 फरवरी की रात लगभग दस बजे हुई थी। हादसा बिलखिरिया सर्विस रोड पर हुआ था। यहां जगदीश कुशवाहा (Jagdish Kushwah) पिता हरिराम कुशवाहा उम्र 50 साल की मौत हो गई। उसको रायसेन (Raisen) की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार (Car) ने उड़ा दिया था। जगदीश कुशवाहा मजदूरी करता था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि ग्रामीणों की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचाया तो डॉक्टर मनोज राजे ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एएसआई बापूलाल वर्मा (ASI Bapulal Verma) कर रहे हैं। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 06/25 कायम कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज (Hamidia Hospital) दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Ayushman Scam News: आयुष्मान योजना का फायदा उठाने मरीजो की संख्या में हेर-फेर
Don`t copy text!