Bhopal News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Share

Bhopal News: यह संयोग है या पुलिस की भीतरी क्षमता कि जो व्यक्ति मरने वाला था उससे ठीक पांच मिनट पहले एफआईआर दर्ज कर ली, चार दिन पहले हुई थी सड़क दुर्घटना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। आप यकीन कीजिए हमने शीर्षक में जो बातें लिखी हैं वह यूं ही नहीं हैं। मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके का है। यहां चार दिन पहले एक सड़क दुर्घटना हुई थी। उसमें एक युवक गंभीर रुप से जख्मी था। पुलिस ने चार दिनों से किसी तरह का प्रकरण ही दर्ज नहीं किया। जब किया तब आरोपी वाहन चालक अज्ञात है। यह प्रकरण भी तब दर्ज किया गया जब हादसे में जख्मी व्यक्ति की मौत होने वाली थी। इसलिए पुलिस की जांच पर सवाल पैदा हो रहे हैं।

यह है वह सड़क दुर्घटना जिस पर तुरंत होनी थी कार्रवाई

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम सिंघोड़ा में 13 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें 30 वर्षीय शंभू सिंह लौवंशी (Shambhu Singh Lovanshi) जख्मी हो गया था। वह प्रायवेट काम करता था। घटना के वक्त वह बैरसिया की तरफ जा रहा था। राजगढ़ (Rajgarh) जिले में स्थित नरसिंहगढ़ के ग्राम बरायठ का वह रहने वाला था। उसको घायल हालत में लाल घाटी स्थित केयर वेल अस्पताल (Care Well Hospital) में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 17 सितंबर की दोपहर ढ़ाई बजे उसकी मौत हो गई। जिस पर नजीराबाद पुलिस मर्ग 29/24 कायम किया गया। इधर, मौत होने के पांच मिनट पहले 17 सितंबर को ही पुलिस ने गब्बर सिंह लौवंशी (Gabbar Singh Lovanshi) की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण 234/24 दर्ज किया। इस कारण पुलिस कार्रवाई पर सवाल पैदा हो रहे हैं। आखिर चार दिनों तक पुलिस ने सूचना मिलने के बावजूद जांच के नाम पर क्या किया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झांसी गई थी महिला, चोरों ने कर दिया घर साफ
Don`t copy text!