Bhopal News: सड़क किनारे सो रहे श्रमिक को डंपर ने कुचला

Share

Bhopal News: ईश्वर जिसको बुलाता है उसे दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह हृदय विदारक घटना साबित करने के लिए पर्याप्त

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क किनारे सो रहे एक युवक को डंपर ने कुचल दिया। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। डंपर खराब हो गया था। वह उसमें हेल्परी का काम करता था। वह सड़क किनारे ही सो गया। दुर्घटना की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

बाजू में सो रहा दूसरा व्यक्ति दो मिनट पहले ही उठा था

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 15 मई की दरमियानी रात तीन बजे हुई थी। हादसे में रोहित उइके (Rohit Uikey) पिता बृजलाल उईके उम्र 21 साल की मौत हुई है। वह रायसेन (Raisen) जिले में रहता था। रोहित उईके डंपर (Dumper) पर हेल्परी का काम करता था। डंपर मिसरोद स्थित ग्यारह मील टोल नाका के पास खराब हो गया था। जिस कारण डंपर का ड्रायवर माजिद खान (Mazid Khan) डंपर में सो रहा था। रोहित उईके के साथ वहां पर संदीप मर्सकोले (Sandeep Marskole) भी सो रहा था। दोनों सड़क किनारे ग्रीन नेट बिछाकर और काला कंबल ओढ़कर सो रहे थे। रात में लगभग तीन बजे संदीप मर्सकोले शौचालय चला गया। तभी वहां आए दूसरे डंपर ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि टोल पर डंपर आता—जाता दिख रहा है। उसका फिलहाल वीडियो में नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। मामले की जांच एसआई प्रेम सिंह ठाकुर (ASI Prem Singh Thakur) कर रहे है। मिसरोद पुलिस मर्ग 28/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सेना से रिटायर अफसर की पत्नी की मौत 
Don`t copy text!