Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन का दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिला, तीन अस्पतालों में चला था इलाज

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना पुलिस कर रही है। अभी तक पुलिस को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। जख्मी व्यक्ति का इस दौरान तीन अलग—अलग सरकारी अस्पतालों में इलाज भी चला। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सुरेश सेन (Suresh Sen) पिता राम प्रसाद सेन उम्र 49 साल की मौत हो गई है। उसको 08 नवंबर की रात लगभग आठ बजे हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तुलसी नगर (Tulsi Nagar) इलाके में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि सुरेश सेन घटना के वक्त पैदल जा रहा था। उसे नर्मदा भवन के पास किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसको पहले जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया था। फिर नाजुक होने के बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसके परिजन भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में 10 नवंबर को ले गए। यहां इलाज के दौरान 11 नवंबर की रात ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जयनारायण सिंह (HC Jainarayan Singh) कर रहे है। टीटी नगर पुलिस मर्ग 52/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।