Bhopal News: पुलिस लाइन में चल रहे रखरखाव के लिए काम करने आए मजदूर के साथ घटना, परिजनों की जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिली

भोपाल। पुलिस लाइन में स्थित तीसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जिस व्यक्ति की मौत हुई उसके परिजनों की जानकारी मिल गई है। हालांकि अभी तक उसका पूरा ब्यौरा मिलना बाकी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
ठेकेदार की भूमिका की जांच शुरु
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 27 नवंबर की सुबह 11 बजे हुई थी। हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई उसका नाम बेटालाल (Betalal) पता चला है। उसकी उम्र 45 साल है। वह मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यहां शाहजहांनाबाद स्थित मल्टी में वह किराए से रहता था। यह नाम और इस बारे में जानकारी उसके साथ काम करने वाले दूसरे मजदूरों से पता चली है। ठेकेदार के पास उसके बारे ममें कोई जानकारी नहीं थी। बेटालाल शाहजहांनाबाद स्थित पुलिस लाइन शेड की मल्टी में तीसरी मंजिल पर पुट्टी कर रहा था। तभी पैर फिसलने से वह नीचे आकर गिर गया। उसको गंभीर चोट आने पर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां एक घंटे बाद दोपहर बारह बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया पुलिस ने शव को फिलहाल मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। मामले की जांच एएसआई आनंद पांडे (ASI Anand Pandey) कर रहे हैं। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 57/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।