Bhopal News: पहली मंजिल से गिरकर किराना व्यापारी की मौत 

Share

Bhopal News: घटना के वक्त मदहोशी में था व्यापारी, पुलिस ने शव पीएम केे बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। शराब के नशे में पहली मंजिल से गिरकर किराना व्यापारी की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। उससे पहले व्यापारी का अस्पताल में इलाज भी किया था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

पुलिस तक ऐसे पहुंची कहानी

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार सुरेश शिवनानी (Suresh Shivnani) पिता रामचंद्र शिवनानी उम्र 41 साल की मौत हो गई है। उन्हें पहली मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर पर गिरने के कारण चोट लगी थी। सुरेश शिवनानी बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित सेवा सदन (Sewa Sadan) में रहता था। वह किराना दुकान चलाता था। सुरेश शिवनानी ने विवाह नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि मृतक वह शराब पीने का आदी था। सुरेश शिवनानी 16 जुलाई की रात नौ बजे घर पर शराब के नशे में पहुंचा था। उसकी इलाज के दौरान 17 जुलाई की सुबह ग्यारह बजे मौत हो गई थी। पुलिस ने संभावना जताई है कि वह नशे की हालत में था। इ​सलिए वह नियंत्रण नहीं रख सका और गिर गया। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। घायल होने के बाद उसे किसनानी अस्पताल (Kisnani Hospital) ले जाया गया था। वहां उसे लेकर कौन पहुंचा यह पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई रतिराम सिंह (ASI Ratiram Singh) कर रहे हैं। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 38/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।) 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: झूठी एफआईआर लिखाने के लिए नाबालिग का इस्तेमाल
Don`t copy text!