Bhopal News: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, प्रत्यक्षदर्शियों को तलाश रही पुलिस

भोपाल। बाइक फिसलने से जख्मी एक मजदूर की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई है। प्राथमिक जांच में पता है कि वह अपनी बाइक से गिरा था। जिसको इलाज के लिए जेपी अस्पताल लाया गया था। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी है।
शव की ऐसे हुई थी पहचान
रातीबड (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद सलमान (Mohammed Salman) पिता अनवर उम्र 32 साल करोद स्थित मुरली नगर (Murli Nagar) में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सलमान बाइक (Bike) से 10 सितंबर कहीं जा रहा था। तभी रातीबड़ स्थित केरवा डैम (Kerwa Dam) रोड पर बाइक फिसल गई थी। उसको इलाज के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया। उसकी इलाज के दौरान 11 सितंबर की रात नौ बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच एएसआई विनीत त्रिवेदी (ASI Vineet Trivedi) कर रहे हैं। रातीबड़ पुलिस मर्ग 43/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी है। वह कोलार रोड स्थित किसी अस्पताल में भर्ती है। उस व्यक्ति की जानकारी थाना पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस मोहम्मद सलमान के परिजनों से इस बारे में जानकारी जुटा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।