Bhopal News: तबीयत बिगड़ने पर गंभीर हालत में बेटा ले गया था हमीदिया अस्पताल, पीएम रिपोर्ट पर टिकी जांच

भोपाल। अत्याधिक मात्रा में शराब पीने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय करेगी।
इस कारण पुलिस मामले को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं
गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार सूचना हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर मनोज ने दी थी। मृतक महेश पुरी (Mahesh Puri) पिता ओम पुरी उम्र 62 साल है। उसको लड़का सुनील पुरी (Sunil Puri) इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था। जिसको चेक किया तो वह मृत पाया गया। वह गांधी नगर में रहता था और मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक दिनभर से शराब पी रहा था। ऐसा वह कई बार कर चुका है। तबीयत खराब होने के बाद उसे हमीदिया (Hamidia Hospital) लेकर गए थे। मामले की जांच एएसआई रामभारत सुमन (ASI Rambharat Suman) कर रहे है। गांधी नगर पुलिस मर्ग 15/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।