Bhopal News: इंडस्ट्रीयल एरिया में सिक्योरिटी गार्ड की करता था जॉब, इलाज के दौरान दम तोड़ा

भोपाल। इंडस्ट्रीयल एरिया में नाले की दीवार से सायकिल टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को यह मिला सामान
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार 06 फरवरी की सुबह नौ बजे नाले के पास दुर्घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो एक व्यक्ति मृत हालत में मिला। उसके पास आधार कार्ड था। जिसकी मदद से उसकी पहचान हुई। बाइक पर नरेश अग्निहोत्री (Naresh Agnihotri) पिता रामानंद अग्निहोत्री उम्र 54 साल सवार था। वह स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना क्षेत्र स्थित चांदबड में रहता था। नरेश अग्निहोत्री अविवाहित था। वह यहां पर अकेला रहता था। यूनाइटेड फैक्ट्री (United Factory) में सिक्योरिटी गार्ड की नरेश अग्निहोत्री जॉब करता था। उसकी नाईट ड्यूटी थी। उसके पास से एक टिफिन भी मिला है। वह साइकिल से जा रहा था। उसकी साइकिल नाले की दीवार से टकरा गई थी। मामले की जांच एसआई ओमकार सिंह (SI Omkar Singh) कर रहे हैं। अवधपुरी पुलिस मर्ग 08/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।