Bhopal News: दो रिश्तेदारों के बीच थी कलह, विवाद को सुलझाने पहुंचे दो भाई और उनके रिश्तेदार जख्मी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के बिलखिरिया इलाके में तीन व्यक्तियों पर जानलेवा हमला (Bhopal Attempt To Murder) कर दिया। तीनों रिश्तेदार है जिन्हें पेट, पीठ और शरीर में कई अन्य जगह चाकू का वार लगा है। जख्मी पड़ोस के घर में दो व्यक्तियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। घायलों का गायत्री अस्पताल, जमुना अस्पताल और नागपुर अस्पताल (Nagpur Hospital News) में इलाज चल रहा है।
पेट का डॉक्टर नहीं मिला
बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 26 नवंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे 564/21 धारा 307/294 (जानलेवा हमला और गाली—गलौज) का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना अर्जुन नगर इलाके की है। शिकायत मनोज बंजारा पिता हजारी लाल बंजारा उम्र 24 साल ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी शिवराम (Shivram) हैं। वह बागमुगालिया इलाके में रहता है। पुलिस ने बताया कि शिवराम का रिश्तेदार विजय है। विजय का परिवार अर्जुन नगर में रहता है। दोनों के बीच पारिवारिक कलह को लेकर बातचीत चल रही थी। यह बातचीत कुछ देर बाद नोकझोक में तब्दील हो गई। तभी मनोज बंजारा (Manoj Banjara) जो विजय (Vijay) का पड़ोसी है वह बीचबचाव करने आया। तभी शिवराम ने चाकू निकालकर मारना शुरु कर दिया। मनोज (Manoj) को पीठ पर चाकू का वार लगा। मनोज को जमुना अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मनोज के भाई लखन को पेट में चाकू लगा है। जबकि हमले में मनोज का साला मुकेश भी जख्मी है। वह भी नागपुर अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शिवराम को हिरासत में ले लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।