Bhopal News: निगरानी बदमाश और उसके भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। रंगदारी दिखा रहे एक बदमाश ने जानलेवा हमला कर दिया। मुख्य आरोपी निगरानी बदमाश भी है। इस वारदात में उसके भाई ने भी साथ दिया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। जख्मी को नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह बोलकर रास्ते में रोका
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 31 मार्च की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे 241/22 धारा 327/307/341/294/34 (अड़ीबाजी, जानलेवा हमला, रास्ता में रोकना, गाली—गलौज और एक से अधिक आरोपी) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी राहुल नगर निवासी रंजीत धोलपुरिया (Ranjeet Dhoulpuriya) और अनूप धोलपुरिया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। वहां से दोनों को जेल दाखिल किया जाएगा। उनके खिलाफ शिकायत सुंदर ठाकुर पिता करण सिंह ठाकुर उम्र 23 साल ने दर्ज कराई है। वह राहुल नगर इलाके में रहता है। सुंदर ठाकुर (Sunder Thakur) मजदूरी करता है। घटना वाले दिन रंजीत धोलपुरिया और अनूप धोलपुरिया (Anoop Dhoulpuriya) नशे की हालत में पीड़ित को मिले थे। वह शराब के लिए उससे पैसे मांग रहे थे। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया था। इस बात से नाराज आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया। अनुप धोलपुरिया के खिलाफ 15 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।