Bhopal News: सैर सपाटा के पास घाट के नजदीक कुंड में मिली लाश

Share

Bhopal News: चौबीस घंटे बाद भी जांच जस की तस, शव परिजनों को सौंपा, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के सैर सपाटा के नजदीक प्रेमपुरा घाट के पास कुंड में एक व्यक्ति की लाश मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। यह घटना दो दिन पुरानी होने के बावजूद अभी तक सही परिस्थितियों का पता नहीं लगा सकी है। अभी भी पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

यह बोले जांच अधिकारी

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद जफर (Mohammed Zafar) पिता साख उद्दीन उम्र 32 साल की लाश सैर सपाटा (Sair Sapata) के पास जलकुंड में मिली है। वह श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) स्थित हसनात नगर (Hasnat Nagar) बस्ती में रहता था। मोहम्मद जफर मजदूरी करता था। पुलिस को राहगीर विजय अंबोरे ने लाश पड़े होने की सूचना दी थी। यह लाश 21 जुलाई की दोपहर एक बजे मिली थी। पुलिस ने बताया कि उसको मिर्गी की बीमारी थी। वह सुबह घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा था। इस कारण परिजन उसे तलाश रहे थे। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल सिद्धार्थ शुक्ला (HC Siddarth Shukla) कर रहे हैं। कमला नगर पुलिस मर्ग 44/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि मोहम्मद जफर किस व्यक्ति के साथ घटनास्थल तक आया था।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट से झुलसकर मौत
Don`t copy text!