Bhopal News: पुलिस को परिजनों की तलाश, मौत की वजह और बस तक पहुंचने की कहानी पता लगाएगी पुलिस

भोपाल। खराब बस के भीतर शव मिला है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
सवाल पूछने पर यह बताया
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार कंडम बस पटेल नगर के पास खड़ी थी। इस बस के भीतर सीट पर पुरुष का शव मिला है। उसकी उम्र 30 साल है। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नही मिले है। जिस कारण मृतक के साथ—साथ परिजनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को सूचना रत्नेश जैन (Ratnesh Jain) ने दी थी। हुलिए से उसके भिखारी होने की अटकल पुलिस लगा रही है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल श्याम किशोर सिंह (HC Shyam Kishore Singh) कर रहे है। पिपलानी पुलिस मर्ग 36/24 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।