Bhopal News: जहर पीकर की आत्महत्या, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, आत्महत्या की वजह पर सस्पेंस बरकरार

भोपाल। जहर पीकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके की है। पुलिस को लाश दूसरे गांव में स्थित मैदान में मिली थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
छोटे भाई ने दी थी खबर
नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 03 नवंबर की दोपहर तीन बजे हुई थी। जिसकी जानकारी थाने में रवि प्रजापति (Ravi Prajapati) ने दी थी। शव की पहचान शैलेंद्र प्रजापति (Shailendra Prajapati) पिता देवीराम प्रजापति उम्र 27 साल के रुप में हुई। उसकी लाश रुनाहा गांव के पास मैदान में पड़ी थी। जबकि वह घटनास्थल से कुछ दूर स्थित आकिया गांव का रहने वाला था। शैलेंद्र प्रजापति कुम्हार का काम करता था। मामले की जांच कर रहे एएसआई उमेश यादव (ASI Umesh Yadav) का कहना है कि उसने जहर खाया है। यह साफ हो चुका है। लेकिन, उसके पीछे अभी वजह का पता लगाना बाकी है। नजीराबाद पुलिस मर्ग 34/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।