Bhopal News: पहचान कैसे हुई यह घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं बता सके जांच अधिकारी, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। मौत जैसे मामले में पुलिस कितनी संवेदनशील है यह इस घटना से उजागर होता है। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति की लाश मिली थी। पहले उसकी पहचान नहीं हुई थी। पुलिस ने उसके नाम का कैसे पता लगाया जांच अधिकारी बता ही नहीं सके। यह आलम उस राजधानी का है जहां प्रदेश के नीति नियम बनाने वाले सारे अधिकारी रहते हैं।
थाना प्रभारी ने स्थिति साफ की
बैरगढ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार संतजी कुटिया (Saintji Kutiya) के पास एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी सूचना पुलिस को शफीक कुरैशी ने 14 फरवरी की सुबह दस बजे दी थी। शव की पहचान प्रकाश ठाकुर (Prakash Thakur) पिता जीवन सिंह उम्र 28 साल के रूप में हुई। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित जनता नगर (Janta Nagar) में रहता था। प्रकाश ठाकुर का भाई बैरागढ़ इलाके में ही रहता है। वह अक्सर उसके पास आता—जाता था। जांच में पता चला कि वह अक्सर शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच एएसआई महेंद्र नरवरिया (ASI Mahendra Narwaria) करने पहुंचे थे। हालांकि उन्हें घटना के संबंध में कोई ठोस जानकारी ही नहीं थी। तमाम तथ्यों की जानकारी थाना प्रभारी अशोक गौतम (TI Ashok Gautam) की तरफ से दी गई। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 08/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।