Bhopal News: शव की नहीं हुई पहचान, शहर से लापता व्यक्तियों के परिजनों से संपर्क साध रही पुलिस

भोपाल। पेड़ पर एक दिन पुरानी लाश लटकी हुई मिली है। मौके पर तफ्तीश करने एफएसएल की टीम भी आई थी। जिसने मामला आत्महत्या का माना है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी पीएम नहीं कराया गया है। इधर, हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भी एक लावारिस व्यक्ति की लाश पुलिस को मिली है।
माॅर्चुरी रूम में सुरक्षित रखी गई है लाश
कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की अपरान्ह लगभग चार बजे राजपाल ने पेड़ पर लाश लटके होने की जानकारी दी थी। राजपाल (Rajpal) बिजली विभाग के सब स्टेशन का कर्मचारी है। लाश पुरूष की है जिसकी उम्र लगभग 36 साल है। शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 49/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच हवलदार राजेन्द्र यादव (Rajendra Yadav) के पास हैं। उन्होंने बताया कि शहर के गुम इंसानों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पीएम रविवार को कराया जाएगा। कुछ परिजनों को शव दिखाया भी गया है। इसी तरह कोहेफिजा पुलिस मर्ग 48/22 दर्ज किया है। शव हमीदिया अस्पताल में मिला है। शव पुरूष का है जिसकी उम्र लगभग 55 साल है। जांच एएसआई राजमणि त्रिपाठी (ASI Rajmani Tripathi) कर रहे हैं। अभी तक दोनों शव माॅर्चुरी रूम में सुरक्षित रखे गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।