Bhopal News: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने देखा तो पुलिस को बुलाया, दस्तावेजों से हुई पहचान

भोपाल। आइएसबीटी बस स्टॉप पर एक व्यक्ति की लाश मिली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। मृतक बस स्टॉप पर पड़ा हुआ था। जिसको सुबह सफाई करने पहुंचे निगम कर्मचारियों ने देखा था। यह सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी।
यह पता लगा रही है पुलिस
गाोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 5 मई की सुबह छह बजे हुई थी। रामरूप कुशवाह (Ramroop Kushwah) पिता मुन्ना कुशवाह उम्र 46 साल का शव बस स्टॉप के पास मिला है। यह जानकारी पुलिस को किशोर पाटिल (Kishor Patil) ने दी थी। वह आईएसबीटी बस स्टॉप (ISBT Bus Stop) के पास मिला। उसके पास दस्तावेज मिले जिससे उसकी पहचान रामरुप कुशवाह के रुप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने रामरुप के परिजनों से संपर्क किया। वह भिखारी जैसा जीवन व्यतीत कर रहा था। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 22/24 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।