Bhopal Cyber Fraud: वयोवृद्ध दंपति को म्यूजिक एप सब्सक्रिप्शन कराना महंगा पड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: एपीके लिंक भेजकर सेवानिवृत्त भेलकर्मी और उसकी पत्नी के खाते से जालसाजों ने निकाल लिए डेढ़ लाख रुपए से अधिक की रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भेल से सेवानिवृत्त वयोवृद्ध दंपति के खाते शातिर जालसाजों ने खाली कर दिए। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। यह वारदात एक महीना पूर्व हुई थी। जिसकी प्राथमिक जांच सायबर क्राइम ने की थी। अब एफआईआर के लिए कमला नगर थाने को केस डायरी भेजी गई है। शातिर जालसाजों ने एपीके लिंक भेजकर यह सायबर फर्जीवाड़ा किया है।

एपीके लिंक भेज किया खाता साफ

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विजय कुमार फरगे (Vijay Kumar Farge) पिता माधौ राव फरगे उम्र 74 साल गीतांजली के पास संजय काम्पलेक्स (Sanjay Complex) फेज—2 में रहते हैं। वे भेल से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने एंड्रायड मोबाइल (Mobile) पर स्पॉटीफाई एप (Spotify App) इंस्टाल किया था। यह गीत सुनने के लिए काम आता है। विजय कुमार फरगे ने इसी एप के लिए सब्सक्रिप्शन लेने के लिए प्रयास किया। जिसके लिए खाते से 599 रुपए कट गए। यह एक्टिव हुआ या नहीं पता लगाने उन्होंने कस्टमर केयर (Customer Care) को कॉल किया। यह नंबर जालसाजों को लग गया। उन्होंने स्पॉटीफाई एप के नाम पर उन्हें एक एपीके लिंक भेज दी। जिसको क्लिक करते ही उनके और पत्नी के खाते की संपूर्ण जानकारी जालसाजों ने हासिल कर ली। आरोपियों ने विजय कुमार फरगे के खाते से 77 हजार रुपए और पत्नी के खाते से 83 हजार रुपए निकाल लिए। यह पता उन्हें तब चला जब वे बैंक में पहुंचे। उनके साथ फर्जीवाड़े की यह वारदात 19 फरवरी को हुई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय (Police Commissioner Office) में की थी। यहां से उनका आवेदन सायबर क्राइम (Cyber Crime) को भेजा गया। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कमला नगर थाने को केस डायरी अब भेजी। पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण दर्ज 136/25 कर लिया है। मामले की जांच एसआई शैलेंद्र सिंह रजावत (SI Shailendra Singh Rajawat) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियर पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!