Bhopal Cheating News: बिहार में रहने वाले शातिर ठग को फर्जीवाड़े के लिए उपलब्ध कराती थी खाते

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यजू सायबर क्राइम से मिल रही है। यहां एक युवती की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच में जालसाजी (Bhopal Cheating News) का केस दर्ज हुआ था। इसमें एक युवती की तलाश थी। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती बिहार में रहने वाले एक व्यक्ति को कमीशन पर बैंक खाते मुहैया कराती थी।
यह हुई थी शिकायत
क्राइम ब्रांच में कटारा हिल्स निवासी 21 वर्षीय नम्रता दूधानी (Namrata Dudhani) ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसके मकान में पहले किराए से बैतूल (Betul) की रहने वाली अंजली रहती थी। उसने अपनी स्कॉलरशिप के लिए अक्टूबर, 2020 में बैंक खाते मांगे थे। ऐसा उसने दो—तीन बार किया था। लेन—देन की उसके पास कोई जानकारी नहीं थी। इसी बीच बैंक से बताया गया कि उसके खाते से अवैध ट्रांजेक्शन हुए है। ट्रांजेक्शन भारी राशि के हुए हैं। जिसके बाद उसने सायबर क्राइम में शिकायत की थी। इसी मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी अंजली (Anjali) को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे पकड़ में आई अंजली

इस मामले में सायबर क्राइम ने 17 अगस्त को प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि अंजली को गिरफ्तार करलिया है। अंजली एमबीए की छात्रा है जो बिहार में रहने वाले युवक के लिए काम करती है। उसके कब्जे से तीन बैंक पासबुक, 3 चैकबुक, 22 एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन एक सिम कार्ड जब्त किया गया। इनमें करीब 50—60 लाख रुपए के लेन—देन का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने बिहार के व्यक्ति का नाम परिवर्तित अजय राज बताया है। अंजली पार्ट टाइम जॉब करती है। उसी जॉब के दौरान फरार आरोपी से उसकी पहचान हुई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।