Bhopal News: निगरानी करने वाले कर्मचारियों ने गांव के आसपास 15 गाय को तलाशा, बाकी की तलाश के लिए पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

भोपाल। गौशाला में बंधी 47 गाय चली गई। इनमें से 15 गाय तलाशने पर मिल गई है। बाकी 32 गाय के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर इस घटना के पीछे वजह का पता लगाना शुरु कर दिया है। पुलिस को शक है कि यह घटना किसी व्यक्ति की शरारत है।
पुलिस के पास ऐसे पहुंचा मामला
नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत वीरेंद्र सोनगरा (Virendra Songara) पिता प्रेम सिंह सोनगरा उम्र 24 साल ने दर्ज कराई है। वह रुनाहा गांव में रहता है। वह आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था। उसने बताया कि वह राधेकृष्ण गौशाला समिति (Radhekrishna Gaushala Samiti ) का अध्यक्ष है। उसकी गौशाला में करीब 50 गाय थी। जिसकी निगरानी रम्मू धनगर चौकीदारी करता था। उसने ही गाय चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 236/24 दर्ज कर लिया है। चोरी का पता 19 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे चला। पुलिस ने चोरी गई गाय की कीमत अभी नहीं बताई है। वहीं इतनी अधिक मात्रा में गौशाला से गाय के निकलकर बाहर आने की घटना को लेकर संदेह जता रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।