Bhopal News : बाल पकड़कर आधा दर्जन आरोपियों ने किया हमला, चाकू से लेकर शरीर के हर हिस्से में की हाथ—पैरों से पिटाई

भोपाल। महिला की हालत देखकर सख्त दिखने वाली पुलिस का दिल पसीज गया। विवाद शुरु तो पति से हुआ था लेकिन शिकार उसकी पत्नी हो गई। मामला बेहद सामान्य स्वरुप से शुरु हुआ था। लेकिन, इतना ज्यादा बड़ा कि वह थाने पहुंच गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। महिला के शरीर में पहने हुए कपड़े भी जगह—जगह से फट गए थे। उसका हाल देखकर पूरा थाना हैरान रह गया था।
पति तो छोड़िए पत्नी भी पीछे नहीं रही
पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार महिला को जेपी अस्पताल फिर वहां से हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। पीड़ित महिला सुल्ताना बी (Sultana Bee) है जो कि सतनामी नगर इलाके में रहती है। पति वाहिद खान सब्जी का ठेला लगाता है। उसके ठेले रखने वाली जगह को लेकर विवाद शुरु हुआ था। सबसे पहले विवाद कल्लू उर्फ शाहिद (Kallu@ Shahid) ने शुरु किया था। उसका कहना था कि वह उसका मकान शिकायत करके तुड़वा देगा। वह अभद्र गालियां भी दे रहा था। इसी दौरान फारुख और सिद्दीकी भी आग गए। तीनों ने उसका गला पकड़ लिया। यह देख उसकी पत्नी सुल्ताना बी बचाने आ गई। आरोपी कल्लू उर्फ शाहिद पति को छोड़कर उसकी पत्नी सुल्ताना बी पर टूट पड़ा। उसने छुरी निकालकर बाएं हाथ में मार दी। पति यह देखकर पत्नी को बचाने पहुंचा। यह अक्कू ने देख लिया और उसने वाहिद खान (Wahid Khan) के पेट में छुरी मार दी। कुछ देर बाद आरोपियों के अन्य साथी अंशु, असलम और अकबर भी वहां आ पहुंचे। सभी पति—पत्नी पर लात—घूंसों से उन्हें पीटने लगे। इस दौरान कल्लू की पत्नी नसरीन और नूसरत जहां भी आ गई। वे भी पीड़ित महिला के बाल पकड़कर उसकी चोटियां घुमा दी। लहुलूहान दंपत्ति को जेपी अस्पताल में पहुंचाया गया था। पिपलानी पुलिस ने इस मामले में 10 जुलाई को 547/22 धारा 294/324/323/506/34 (गाली—गलौज, छुरी मारकर हमला, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।
यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।