Bhopal News: फोटोग्राफर को पीटा, पत्थर मारा

Share

Bhopal News: कुछ दिन पहले आरोपी के पिता के साथ हुई थी नोकझोक, दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पिता के साथ अभद्रता करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। इसमें एक पक्ष फोटोग्राफर का काम करता है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

इस कारण शुरु हुआ था विवाद

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण 09 अक्टूबर की रात दर्ज किया गया। जिसमें पहले पक्ष की तरफ से शिकायत सलमान खान (Salman Khan) पिता सलीम खान उम्र 27 साल ने दर्ज कराई है। वह आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहता हैं और ऑटो (Auto) चलाता है। सलमान खान ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके छोटे भाई बिट्टू उर्फ इस्माईल की शिकायत लेकर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) उसके पिता सलीम खान के पास गया था। वहां पिता के साथ आरोपी ने अभद्रता की थी। इसी बात को लेकर उससे विरोध किया तो वह गाली—गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके अलावा उसके ऑटो का कांच तोड़ दिया। पुलिस ने प्रकरण 396/24 दर्ज कर लिया। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से मुश्ताक खान पिता उस्मान खान उम्र 32 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वह भी आरिफ नगर में रहता है। वह शादी में फोटोग्राफरी का काम करता है। वह ब्रिज के नीचे दोस्त को एलबम और पैन ड्राइव देने गया था। तभी वहां सलमान खान मिला और वह उसके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोपी ने पत्थर उठाकर उसको बुरी तरह से पीटा। जिसमें पुलिस ने प्रकरण 395/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: लिफ्ट के कलपुर्जे लाकर चंपत हुआ मैकेनिक 
Don`t copy text!