Bhopal News: बिजली काटने पर खूनी संघर्ष

Share

Bhopal News: मुखबिरी के शक में लाठी—डंडों से पति—पत्नी और बेटे को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिजली काटने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। विवाद की मुख्य वजह एक पीड़ित परिवार का शक था। उनके घर आकर बिजली अमले ने कनेक्शन काट दिया था। जिस कारण आरोपियों को लग रहा था कि यह मुखबिरी उन्होंने की है। हमले के बाद दूसरे पक्ष ने भी पलटकर हमला किया। इसमें एक पक्ष के दो सदस्य निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

इन्होंने दर्ज कराई है शिकायतें

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत मनोज प्रजापति(Manoj Prajapati)  पिता संतोष प्रजापति उम्र 25 साल ने शिकायत दर्ज कराई हैं। वह ग्राम बालमपुर में रहा था। उसने बताया कि हमला 16 जून की रात लगभग सवा नौ बजे किया गया था। मनोज प्रजापति और उसका भाई विनोद प्रजापति (Vinod Prajapati) घर के बाहर बैठे थे। तभी आरोपियों मुंशीलाल प्रजापति (Munshilal Prajapati) और हरिशंकर प्रजापति (Harishankar Prajapati) ने डंडें से दोनों को पीट दिया। दोनों इस बात से नाराज थे कि वह और उनका परिवार मुखबिरी का आरोप क्यों लगा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से मुंशीलाल प्रजापति पिता प्रीतम प्रसाद प्रजापति उम्र 71 साल जख्मी है। पुलिस ने हमले में जख्मी वृद्ध के 39 वर्षीय बेटे हरिशंकर प्रजापति की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। हमले में वह भी जख्मी है। दोनों लांबाखेड़ा के नजदीक शारदा नगर (Sharda Nagar) में स्थित गुरुकृपा अस्पताल (Gurukripa Hospital) में भर्ती है। पुलिस ने इस मामले में विनोद प्रजापति, उसके भाई मनोज प्रजापति और शैतान प्रजापति (Shaitan Prajapati) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वृद्ध को कान के पास जबड़े के नजदीक डंडा लगा है। पुलिस ने इस मामले में 138—139/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : डंपर की टक्कर से दो व्यक्ति जख्मी
Don`t copy text!