World Political News: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक कार्यक्रम में पहुंचे, बैठे और कुछ मिनट बाद चल दिए, उनके सामने यदि यह स्पीच दी होती तो वे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ से छोड़े जाने वाले तीर का सामान नहीं कर पाते, यदि यह आरोप सही हैं तो भारतीय डिप्लोमैट को विश्व पटल पर रखनी चाहिए अपनी बात

भोपाल। नेपाल की धरती अभी इस वक्त काफी असुरक्षित है। वहां अमेरिका के इशारे पर पार्टी का जन्म हुआ। जिसके लिए मौजूदा सरकार भी खामोश है। यह विचार नेपाल में राष्ट्रीय जनमोर्चा पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जनकराज शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने नेपाली नागरिकों से अपील की है कि हम अपने श्रम को बेच रहे हैं। लेकिन, अपने राष्ट्र और उसके गौरव को नहीं भूलना चाहिए। अभी उसे और उसके नागरिकों को सुनियोजित तरीके से गरीब बनाया जा रहा है। ताकि विश्व (World Political News) की ताकतवर शक्तियां अपने प्रतिकूल नेपाल की धरती का इस्तेमाल कर सके। राष्ट्रीय जनमोर्चा पार्टी (Rashtriya Janmorcha Party) के केंद्रीय उपाध्यक्ष मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज (Mul Pravah Akhil Bharat Nepali Ekta Samaj) की घोषणा सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका, भारत और चीन को लेकर भी अपनी बात मंच से नेपाली नागरिकों के सामने रखी।
इस कारण मौजूदा और पूर्व का नेपाली नेतृत्व खामोश रहता है
इसलिए बरस रहे थे पूर्व गृहमंत्री पर
इसलिए नेपाल की भूमि में सात राज्य बना दिए गए

जनकराज शर्मा ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने एमसीडी के रास्ते नेपाल में भारी निवेश किया। उस वक्त देउबा सरकार थी। उन्होंने रवि लामिछाने पर यह भी आरोप लगाया कि नेपाली नागरिकता की गोपनीय जानकारी गृहमंत्री रहते हुए फ्रांस (France) को बेच दी गई। जिस पर मौजूदा सरकार चुप है। क्योंकि रवि लामिछाने किसके व्यक्ति है यह सभी जानते हैं। इस कारण अभी नेपाल और उसका नागरिक काफी कमजोर चल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है जिसमें छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करके नेता चुप हो जा रहे हैं। उन्होंने कुछ साल पहले नेपाल में संघीय प्रणाली का भी विरोध किया। जनकराज शर्मा ने कहा सात राज्यों का गठन विदेशी ताकतों के इशारे पर किया गया। नेपाल छोटा देश है जिसमें इतने राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सचिवालय के कर्मचारियों का वेतन—भत्ते वहन करने की क्षमता ही नहीं है। जितना वेतन मंत्रियों और सांसदों को अभी सरकार बांट रही है उससे हर साल एक कारखाना डालकर नेपाली नागरिकों के पलायन को रोका जा सकता था। सरकार को चाहिए था कि स्थानीय निकाय को ताकतवर बनाती।
अमेरिका—चीन के बीच चल रहे आर्थिक युद्ध पर सीधा नहीं बोले

जनकराज शर्मा ने कहा कि भारती नागरिकों की नेपाल में संख्या बहुत ज्यादा हो रही है। नेपाली नागरिक रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। इन सभी को सरकार रोक सकती थी। सरकार चाहती तो हाइड्रो पावर के प्रोजेक्ट, कपड़ा कारखाना, खनिज और जड़ी बूटी के कारखाने लगाए जा सकते थे। लेकिन, सरकार ने सात राज्यों में बांटकर राजनेताओं को पैसा बांटने का काम किया। इसलिए देश में आर्थिक भूचाल आया हुआ है। जनकराज शर्मा ने पूरे भाषण के दौरान सिर्फ एक बार चीन को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रति चीन का रवैया अभी सकारात्मक है। लेकिन, नेपाल में सरकार अमेरिका से ज्यादा दोस्ती कर रही है। यह सब जानते हैं कि अमेरिका किन कारणों से नेपाल में निवेश कर रहा है। जनकराज शर्मा ने कहा कि वामपंथी और मॉक्र्सवादी में काफी अंतर है। इसे समझने की भी आवश्यकता है।
मूल प्रवाह की कार्यकारिणी का ऐलान

कार्यक्रम में मूल प्रवाह मध्य—उत्तर क्षेत्र की कार्यकारिणी (World Political News) का ऐलान किया गया। दो दिवसीय यह कार्यक्रम शनिवार और रविवार को गढ़वाली समाज के सभागार में किया गया। इसमें अधिकांश नेतृत्व उत्तर प्रदेश से दिया गया। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के बनाए गए। वहीं इस बार महिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें भोपाल और इंदौर को नेतृत्व करने का मौका मिला। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (MLA PC Sharma) भी पहुंचे थे। हालांकि वे कुछ मिनट बाद वहां से चले गए थे। उनके जाने के बाद जनकराज शर्मा ने अपने विचार नेपाली भाषा में व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन बाल कलाकारों ने जनवादी गीतों पर अपनी प्रस्तुति के जरिए पेश किया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष राम प्रसाद बस्याल, उपाध्यक्ष लाल बहादुर क्षेत्री, सचिव नारायण सापकोटा, सहसचिव लोक बहादुर पुन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद ज्ञवाली के अलावा एक दर्जन से अधिक सदस्य बनाए गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।