Bhopal News: नेहरु नगर पुलिस लाइन में थे तैनात, सीने में दर्द के बाद ले जाया गया था अस्पताल, पीएम के लिए भेजा गया शव

भोपाल। पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। उन्हें सीने में दर्द होने के बाद हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। जिन्हें चेक करने पर मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस तक ऐसे पहुंची थी सूचना
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार इस बात की सूचना हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मिली थी। यह जानकारी 24 जुलाई की सुबह पौने बारह बजे दी गई। यह जानकारी पुलिस को डॉक्टर पुनीत ने दी थी। तफ्तीश करने पर पता चला कि उनका नाम अर्जुन बामरे (Arjun Bamre) पिता स्वर्गीय नारायण बामरे उम्र 38 साल है। वे निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर (Sanjeev Nagar) में रहते थे। अर्जुन बामरे एमपी पुलिस में कांस्टेबल थे। वह नेहरु नगर (Nehru Nagar) पुलिस लाईन में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि उनको 24 जुलाई की सुबह दस बजे सीने में दर्द हुआ था। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल रोहित दुबे (HC Rohit Dubey) कर रहे हैं। निशातपुरा पुलिस मर्ग 52/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय किए जाएंगें।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।