Bhopal News: ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षक मंडीदीप जाते वक्त मिसरोद के पास हुई गंभीर दुर्घटना

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में दो आरक्षक सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। दोनों सरकारी बाइक से मंडीदीप की तरफ जा रहे थे। हादसा कार की टक्कर से हुआ था। इसमें एक आरक्षक की हालत ज्यादा खराब है। उसका नोबल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ड्यूटी के लिए जा रहे थे
मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 17 दिसंबर की रात लगभग नौ बजे 820/21 धारा 279/337 (लारवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने) का प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना मिसरोद स्थित विन—विन मोटर्स के सामने हुई थी। पुलिस ने यह प्रकरण अशोक कुमार पिता जोगिंदर सिंह उम्र 35 साल की शिकायत पर दर्ज किया है। हादसे में उनके अलावा कर्मवीर सिंह (Karamveer Singh) भी जख्मी है। बाइक कर्मवीर सिंह चला रहा था। दोनों रेलवे पुलिस फोर्स में आरक्षक है। फिलहाल कमलापति रेलवे स्टेशन दोनों तैनात हैं। अशोक कुमार (Ashok Kumar) और कर्मवीर सिंह मंडीदीप और औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन बाइक से जा रहे थे। आरोपी वाहन कार एमपी—04—सीएक्स—3826 ने सामने से टक्कर मार दी। अशोक कुमार को सीने और कमर में चोट है। जबकि कर्मवीर सिंह को मुंह, नाक, बाएं हाथ और दोनों पैरों में चोटें आई है। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से चकनाचूर हो गई है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।