Bhopal News: पुलिस कांस्टेबल को बंधक बनाकर पीटा

Share

Bhopal News: राधारमण कॉलेज में मुंह बोली बहन की समस्या का समाधान करने पहुंचा था, सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों के नाम एफआईआर में शामिल

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुलिस कांस्टेबल को बंधक बनाकर पीटा गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। आरोप राधारमण कॉलेज के कर्मचारियों पर लगा है। कांस्टेबल मुंहबोली बहन की समस्या को लेकर बातचीत करने के लिए वहां पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यहां से शुरु हुआ था विवाद

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 29 अप्रैल की दोपहर लगभग तीन बजे हुआ था। जिसकी शिकायत संतराज अहमद (Santraj Ahemad) पिता अनीश अहमद उम्र 32 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह जहांगीराबाद में रहता है। संतराज अहमद पुलिस विभाग (Police Department) में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है। वह मुंहबोली बहन शेख सुमन (Shaikh Suman) की समस्या को लेकर राधारमण कॉलेज (Radharaman College) में गया था। वहां वह पढ़ाई करती है। तभी वहां उसे आरोपी जोसेफ, महेन्द्र, पवन और दर्पण मिले। यह सभी कॉलेज में जॉब करते हैं। यहां विवाद होने पर उन्होंने उसके साथ पहले गाली—गलौज कर दी। विरोध किया तो वे हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। यह सबकुछ कमरे में बंद करके किया गया। इस मामले की जांच एसआई संजय वर्मा (SI Sanjay Verma) कर रहे हैं। पुलिस ने 167/24 धारा 342/294/323/506/34 (बंधक बनाकर, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political Joke: अगले महीने से पूरे प्रदेश में दिखेगा संग्राम
Don`t copy text!