Bhopal News: जिम संचालक ने कांस्टेबल को पीटा 

Share

Bhopal News: पुलिस मुख्यालय में तैनात कर्मचारी की पत्नी के साथ आधी रात रंगे हाथों पकड़ाया था आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल को जिम संचालक ने बुरी तरह से पीट दिया। उसको आंख और शरीर में कई जगह चोटें आई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। विवाद की वजह कांस्टेबल की पत्नी है। जिसके साथ जिम संचालक को कांंस्टेबल ने पकड़ लिया था। पुलिस ने जिम संचालक के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

दोस्त के साथ रेलवे स्टेशन से लौटते वक्त हुआ यह पूरा वाक्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित की उम्र 31 साल है। वह एक बटालियन में तैनात है। फिलहाल पुलिस मुख्यालय  में एक अफसर की घंटी ड्यूटी में हैं। वह कमला नगर (Kamla Nagar)  स्थित बटालियन की कॉलोनी में रहता है। कांस्टेबल (Constable) के साथ हुई मारपीट की घटना 25—26 जून की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई थी। पीड़ित कांस्टेबल ने बताया कि वह दोस्त के साथ रेलवे स्टेशन से घर की तरफ जा रहा था। जब वह जहांगीराबाद स्थित डी मार्ट (D Mart) के पास पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी दिखाई दी। उसके साथ मेट फिटनेस जिम (Met Fitness Gym) का संचालक दानिश भी था। उसने जिम संचालक से पूछ लिया कि वह उसकी पत्नी के साथ क्या कर रहा  है। यह सुनकर वह उससे गाली—गलौज करने लगा। जिसका विरोध किया तो उसने पीटना शुरु कर दिया। मारपीट में कांस्टेबल को बायी आंख के उपर, सिर और सीने में चोट आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित कांस्टेबल ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने इस मामले में जिम संचालक के खिलाफ धारा 294/323/506 का प्रकरण दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिर्फ नाम से पहचानते थे, अब मुश्किलें पुलिस की बड़ी
Don`t copy text!