Bhopal BMC News: बारिश में गाय छोड़ने वालों के खिलाफ नगर निगम की मुहिम

Share

Bhopal BMC News: कार्रवाई के दौरान कांजी हाउस के कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता, पुलिस थाने पहुंचा मामला, आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। बारिश के दौरान मवेशियों को खुरपका की बीमारी हो सकती है। इसलिए उन्हें बचाने के लिए उनके पालक मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं। यह सड़क हादसों की बड़ी वजह भी बनते हैं। इनके खिलाफ भोपाल नगर निगम (Bhopal BMC News) ने मुहिम छेड़ रखी है। जिसमें कार्रवाई करते वक्त भारी बवाल हो गया। यह घटना भोपाल शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने निगम अमले की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मवेशी पकड़ने से रोका तो निगम अफसरों तक पहुंचा मामला

कोहेफिजा(Kohefiza)  इलाका काफी संकरा है। यहां कलेक्टर कार्यालय से लेकर अन्य विभागों के कार्यालय भी है। जहां ट्रैफिक जाम की समस्या इन मवेशियों के चलते हो रही थी। इस कारण भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) का अमला मवेशी सड़क से उठाकर कांजी हाउस पहुंचा रहा था। तभी वहां पर आरोपी आया और वह मवेशियों को पकड़ने से रोकने लगा। इस मामले में निगम की तरफ से शिकायत मनोज कुमार (Manoj Kumar) पिता प्रेमलाल कुमार उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वह कटारा हिल्स स्थित कस्तूरी रायल पार्क (Kasturi Royal Park) में रहते हैं। उनकी अगुवाई में दस्ता पशुओं को पकडने के लिए 21 जुलाई को सुपरवाईजर जितेंद्र शाक्या, गेंग प्रभारी कार्तिक यादव और वाहन चालक संतोष अहिरवार के नेतृत्व में हलालपुर ब्रिज के पास पहुंचा था। निगम के वाहन एमपी—04—जीबी—1897 में पशुओं को पकड़कर उसमें चढ़ा रहे थे। तभी आरोपी संजय यादव (Sanjay Yadav) आया वह गाली—गलौज करने लगा। पुलिस ने उसके खिलाफ 448/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऐसा करने से पहले निगम के अमले ने भोपाल महापौर मालती राय (Mayor Malti Rai) , निगम कमिश्नर समेत अन्य को सूचना दी थी।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal BMC News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर चोरी
Don`t copy text!