Bhopal News: पुलिस को बेटे ने दी थी खबर, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

भोपाल। पाइल्स की बीमारी से ग्रसित एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। मृतक लंबे से बीमार से चल रहा था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
बेटै ने पुलिस को यह बताया
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार भागीरथ यादव (Bhagirath Yadav) पिता रूपराम यादव उम्र 50 साल पाइल्स की बीमारी से पीड़ित थे। वे निशातपुरा स्थित करोद के पास रुसल्ली मस्जिद के नजदीक रहते थे। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि भागीरथ यादव को दिल के साथ—साथ पाइल्स की भी बीमारी थी। उन्हें शराब पीने की बुरी लत भी थी। जिस कारण डॉक्टर ने ऐसा करने से मना भी किया था। इस बात को न मानते हुए वे फिर भी शराब पीते थे। उन्होंने 8 मई की दोपहर लगभग बारह बजे कमरे में फांसी लगाई थी। बेटा मनीष यादव (Manish Yadav) कमरे में गया तो फंदे पर लटका देखा। इस मामले की जांच एएसआई राजेंद्र सिंह (ASI Rajendra Singh) कर रहे हैं। निशातपुरा पुलिस मर्ग 28/24 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।