Bhopal News: ओरियंटल कॉलेज के छात्र को पीटकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: गणेश विसर्जन के दौरान कॉलेज के ही दूसरे गुट के साथ हुआ था विवाद, हाथापाई के दौरान लोहे का कड़ा सिर पर लगने से लहुलूहान हुआ

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ओरियंटल कॉलेज का छात्र सिर पर लोहे का कड़ा लगने से लहुलूहान हो गया। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि मूल वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

हॉस्टल में रहता है बिहार का छात्र

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 15 अक्टूबर को हुई। जिसकी शिकायत थाने में अर्जुन कुमार (Arjun Kumar Yadav) पिता दामोदर यादव उम्र 24 साल ने दर्ज कराई है। वह बिहार (Bihar) के औरंगाबाद जिले में स्थित ग्राम नौनिया का रहने वाला है। यहां वह पटेल नगर (Patel Nagar) में स्थित ओरियंटल ब्यॉयज हॉस्टल (Oriental Boys Hostel) में रहता है। अर्जुन कुमार यादव बी.टेक का कोर्स कर रहा है। उसके साथ हॉस्टल में रुम पार्टनर शिव शांत है। दोनों का गणेश विसर्जन के दौरान सुधांशु, सागर चौबे, बृजेश और साहिल के साथ विवाद हुआ था। यह सभी आरोपी भी ओरियंटल कॉलेज (Oriental College) के ग्रुप से जुड़े हैं। आरोपियों ने पुरानी बात को लेकर अर्जुन कुमार यादव से गाली—गलौज शुरु कर दी। जिसका विरोध उसके रुम पार्टनर शिव शांत ने किया तो आरोपी मारपीट पर उतर आए। सुधांशु ने लोहे का कड़ा पहन रखा था। जिसका एक वार मारपीट के दौरान उसके सिर पर लग गया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 356/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेपी अस्पताल में वृद्धा की मौत 
Don`t copy text!