Bhopal News: आरोपी को पहले से पहचानती है पीड़ता, थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

भोपाल। कॉलेज की एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी उसका पूर्व से परिचित भी है। वह उसे लंबे अरसे से पीछा करके परेशान कर रहा था। तंग आकर पीड़िता ने उसके खिलाफ शिकायत थाने में दर्ज कराई। यह घटना मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal News) सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र की है।
एक ही मल्टी में रहते हैं दोनों
पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल की दोपहर लगभग डेढ़ बजे 265/22 धारा 354—घ/506 (पीछा करना और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 21 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी उसका पूर्व का रिश्तेदार है। पीड़िता मूलत: सलामतपुर (Salamatpur) की रहने वाली है। यहां रहकर वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। आरोपी उसकी मल्टी में ही रहता है। वह उसका आते—जाते पीछा करके परेशान करता है। इस बात का पीड़िता ने कई बार विरोध भी जताया था। लेकिन, आरोपी उसकी हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी इस हरकतों से तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।