Bhopal News: पड़ोसियों से छोटी—छोटी बातों पर होता था विवाद, काउंटर केस दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कमला नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक कलेक्टर के रिश्तेदार और उनके पड़ोसियों के बीच जमकर बवाल हो गया। इससे पहले भी दोनों परिवार छोटी—छोटी बातों को लेकर विवाद करता आ रहा था। इसी बीच जमकर हुए विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग—अलग धारा में काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
दोनों पक्ष संभ्रात परिवार
पुलिस सूत्रों के अनुसार 11 जून को पल्लवी नगर में दो परिवारों के बीच जमकर बवाल हो गया। पहले पक्ष की तरफ से आकांक्षा चौबे पिता प्रदीप चौबे उम्र 23 साल ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप गीता लवानिया (Geeta Lavania), अनिल कुमार लवानिया (Anil Kumar Lavania) और आयुष लवानिया पर लगाया है। इसमें धारा 509/506/34 (अश्लील हरकत, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत के दर्ज किया गया है। अनिल कुमार लवानिया एसएसबी से रिटायर हैं। दोनों पक्ष आते—जाते एक—दूसरे को ताना मारने का कोई मौका नहीं चूकते थे। पहले दोनों परिवारों में काफी मेलजोल भी था।
यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी
पुलिस ने पल्ला झाड़ा

दूसरी तरफ से शिकायत 64 वर्षीय अनिल कुमार लवानिया ने दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी आकांक्षा चौबे (Akansha Choubey), साक्षी और संजना हैं। इस मामले में धारा 294/427/336/506/34 (गाली—गलौज, तोड़फोड़, पथराव, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है। दोनों परिवारों के बीच छोटी—छोटी बातों पर कहासुनी होती थी। एक पक्ष भोपाल कलेक्टर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि यह पूछने पर कमला नगर पुलिस ने पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।