Bhopal News: समय को लेकर टोका तो कर्मचारी हुआ आगबबूला, अभद्रता का वीडियो बनाया तो मचाने लगा बवाल

भोपाल। रेलवे कोच फैक्ट्री के एक सुपरवाइजर के साथ मारपीट की वारदात हुई है। ऐसा करने वाला फैक्ट्री का ही कर्मचारी था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इस बात पर भड़क गया था आरोपी
स्टेशन बजरिया थाना पुलिस के अनुसार कोच फैक्ट्री के सुपरवाइजर के साथ कर्मचारी ने मारपीट की। जिसकी शिकायत राम मिलन सिंह पिता श्री राम सिंह उम्र 57 साल ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मूलत: कटनी (Katni) में रहता है। वह कोच फैक्ट्री में सुपर वाइजर का काम करता है। फिलहाल विनायक कैंपस में वह किराए से रहता है। पुलिस ने बताया कि राममिलन सिंह (Rammilan Singh) ने फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी नीतेंद्र प्रकाश दिवेदी (Neetendra Prakash Diwedi) से काम करने को बोला तो वह गायब था। इससे पहले वह काम पर भी लेट आया था। आने के बाद वह लंच करने चला गया। इस कारण सुपरवाइजर ने उसको समय को लेकर फटकार लगाई थी। जिससे नाराज होकर वह गाली—गलौज करने लगा। ऐसा करने का राम मिलन सिंह ने वीडियो बनाया तो वह मारपीट पर उतर आया। जिसके बाद पुलिस थाने में आकर मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले की जांच एएसआई लखन लाल (ASI Lakhan Lal) कर रहे हैं। पुलिस ने 163/24 में कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।