Bhopal News: कपड़े के पैसे मांगने पर शुरु हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भोपाल। गारमेंट कारोबारी को पीट दिया। आरोपी उससे रंगदारी भी दिखा रहे थे। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की हैं। आरोपियों ने पहले कपड़े खरीदे थे। जिसके भुगतान को लेकर विवाद शुरु हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दुकान में की गई तोड़फोड़
मारपीट के इस प्रकरण की जांच एसआई कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे हैं। उन्होंने बताया बैरागढ़ में रहने वाले मोहित हिंगोरानी (Mohit Hingorani) का गारमेंट का कारोबार है। उनकी गांधी नगर स्थित झूलेलाल मार्केट (Jhulelal Market) में दुकान है। विवाद शुक्रवार शाम हुआ था। हमला करने वाले आरोपी भययू, गोलू, नोनी और उसके साथी हैं। आरोपियों ने पीड़ित को उसकी दुकान से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की थी। सभी आरोपी गांधी नगर इलाके में ही रहते हैं। पुलिस ने 32/24 धारा 294/323/506/327/ 427/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, रंगदारी, तोड़फोड़ और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। यह मुकदमा 02 फरवरी की शाम लगभग सात बजे दर्ज किया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।