Bhopal News: दहेज में मांगे एक लाख और बाइक 

Share

Bhopal News: पीड़िता को नहीं दिया तो आरोपी पति और उसके परिजनों ने विवाहिता को घर से बेदखल किया

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। शादी के बाद प्रताड़नाओं से तंग चल रही विवाहिता ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। आरोपी परिवार शादी के बाद पीड़िता को मायके से एक लाख रूपए और बाइक नहीं लाने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

राजधानी में ही ससुराल

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में शादी हुई थी। यह रिश्ता परिजनों की सहमति से 2022 में हुआ था। शादी के बाद उसको पति के अलावा ससुर, सास और दो देवर परेशान करते थे। उनका कहना था कि शादी के वक्त उसके मायके वालों ने दहेज में एक लाख रुपए और बाइक देने का करार किया था। ऐसा नहीं करने पर आरोपी पति उसके साथ मारपीट करता था। वहीं ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे कोसते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 521/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किराना और डेयरी में चोरों का धावा
Don`t copy text!