MP PHQ News: स्वतंत्रता दिवस परेड के बाद आयोजित कार्यक्रम में दिया सम्मान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 अगस्त, 2022 को 76वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में लाल परेड ग्राउंड भोपाल (MP PHQ News) में सोमवार को राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी.कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ठ सेवा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया। वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक. पुलिस अधीक्षक सागर तरूण नायक, पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी, कनकी बालाघाट हॉक.फोर्स के सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक हिम्मत सिंह, विपिन खलको, राम पदम, अजीत सिंह और सहायक उप निरीक्षक बैसाखू लाल को प्रदान किया।
इन्हें मिला यह पुरस्कार
इन्हें भी मिला पुरस्कार
जेल और होमगार्ड के पुरस्कार

जेल विभाग में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक. जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जबलपुर गोपाल प्रसाद ताम्रकार, जेल अधीक्षक सेवानिवृत क्षेत्रीय जेल प्रबंधन भोपाल रमेश चंद्र आर्य, जेल अधीक्षक जिला जेल हरदा महावीर सिंह रावत और मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल सतना बृजराज सिंह बघेल को प्रदान किया गया। जेल विभाग सराहनीय सेवा पदक. मुख्य प्रहरी सेवानिवृत्त जेल मुख्यालय इकबाल अहमद, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल अजय बहादुर सिंह, मुख्य प्रहरी देवास रामेश्वर झणियों, मुख्य प्रहरी सिवनी हेमराज पटेल, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन ओमप्रकाश सिंह, प्रहरी केन्द्रीय जेल रामपाल सिंह, प्रहरी मुख्य प्रहरी सब जेल लवकुशनगर राम बहादुर कोल, मुख्य प्रहरी सब जेल लखनादौन घनश्याम भाजीपाले, प्रहरी केन्द्रीय जेल इंदौर ईश्वरलाल शर्मा, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल रीवा वाल्मिक प्रसाद त्रिपाठी, प्रहरी केन्द्रीय जेल रीवा श्यामसुंदर दुबे, प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल तौसीफ अहमद, सहायक ग्रेड.1 जेल मुख्यालय दिनेश सिंह रावत और कार्यपालन यंत्री जेल मुख्यालय संजीव खरे को प्रदान किया गया। नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिए विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक. डिवीजीनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड इंदौर भोजपाल वर्मा और डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर के करण सिंह को प्रदान किया गया। नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए पदक. डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड ग्वालियर मनीष सिंह चौहान, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड शहडोल महेश कुमार पन्द्रे, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन प्रीतिबाला सिंह, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड भोपाल उषा डामर, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड पन्ना लोकनाथ बागरी, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड सागर संतोष कुमार शर्मा, कम्पनी कमाण्डर एसडीईआरएफ ग्वालियर जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कम्पनी कमाण्डर होमगार्ड सागर भगवत प्रसाद नामदेव, उप निरीक्षक होमगार्ड उज्जैन भारत सिंह हारी को प्रदान किया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।