Bhopal News: दहेज लोभी परिवारों से तंग दो महिलाओं ने पुलिस से मांगी मदद

Share

Bhopal News: घरेलू हिंसा और प्रताड़नाओं से चल रही थी परेशान, यह बोलकर दर्ज कराया थाने में मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मामलों की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पलिस कर रही है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

एक हिंदू तो दूसरी मुस्लिम परिवार की है पीड़िताएं

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहली शिकायत 36 वर्षीय विवाहिता ने दर्ज कराई है। वह रातीबड (Ratibarh) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की रायसेन स्थित औबेदुल्लागंज (Abdullaganj) में शादी हुई थी। यह शादी 2016 में हिंदू रीति—रिवाज से हुई थी। पति के अलावा उसे सास—ससुर परेशान करते थे। आरोपी दहेज मांगते थे। जिसको लेकर वह काफी दिनों से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना झेल रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 274/24 दर्ज कर लिया है। इसी तरह दूसरी शिकायत 30 वर्षीय मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई है। वह हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी अशोका गार्डन (Ashoka Garden) में रहने वाले आरोपी पति के साथ 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद मायके से पांच लाख रूपए और कार लाने के लिए पति पीटता था। इसमें उसका सहयोग सास—ससुर और ननद भी करते थे। पुलिस ने प्रकरण 275/24 में दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Covid Effect: प्रदेश में स्कूल और सिनेमाघरों में लगे ताले
Don`t copy text!