Bhopal News: एफआईआर से नाराज पति धमकाने पहुंचा

Share

Bhopal News: छह महीने पहले ही किया था प्रेम विवाह, अब मायके में रहने को मजबूर पीड़िता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रेम विवाह के बाद घरेलू कलह से तंग महिला ने प्रकरण दर्ज कराया। इस बात से खफा उसका पति उसे धमकाने घर पहुंच गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाने में हुई है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इनके सामने हुई पूरी घटना

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसने 02 सितंबर, 2024 को प्रेम विवाह किया था। उसका मायका अशोका गार्डन में स्थित हिनोतिया में हैं। प्रेम विवाह के बाद आरोपी पति उसे परेशान कर रहा था। जिसकी रिपोर्ट उसने महिला थाने में दर्ज करा दी थी। इसी रिपोर्ट से नाराज होकर पति 21 मार्च को उसके मायके में पहुंच गया। उस वक्त पीड़िता अपने किराए से दूसरे मकान में थी। वह वहां पर पहुंची तो उसके साथ गाली—गलौज करते हुए आरोपी पति उसको धमकाने लगा। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 26 मार्च को दर्ज किया है। पांच दिन हुई देरी की वजह का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति—पत्नी और उसने बिगाड़ दिया पूरा परिवार 
Don`t copy text!