Bhopal News: शादी के दस महीने बाद पंद्रह लाख रुपए के लिए विवाहिता को घर से निकला, पति समेत चार लोगों को आरोपी बनाया

भोपाल। देवास में रहने वाले एक दहेजलोभी परिवार के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता को शादी के दस महीनों बाद ही आरोपी ससुराल वालों ने घर से बेदखल कर दिया था। जिसके बाद वह पुलिस से मदद लेने पहुंची थी।
यह बोलकर करते थे प्रताड़ित
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह हबीबगंज थाना क्षेत्र में रहती है। वह प्रायवेट जॉब करती है। पीड़िता की देवास (Dewas) में हिंदू रीति—रिवाज से शादी हुई थी। यह शादी नवंबर, 2023 में हुई थी। पति कपड़े की दुकान में काम करता है। शादी के दो महीने बाद ही आरोपी पति ने उसे निकाल दिया। पीड़िता जनवरी से मायके में रहने को मजबूर है। इस कारण उसको प्रायवेट जॉब भी करना पड़ रहा था। आरोपी पति, सास और दो ननद हैं जो दहेज में पंद्रह लाख रुपए न मिलने पर प्रताड़ित कर रही थी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुगंधा चौधरी (HC Sugandha Chaudhry) कर रही है। पुलिस ने 23 अक्टूबर को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 507/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।