Bhopal News: गांधी नगर केंद्रीय जेल ने थाने पहुंचा दिया बंदी के फरार होने का मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर थाने से मिल रही है। यहां केंद्रीय जेल से एक पत्र पुलिस को मिला था। जिसमें चार महीने की उसको पैरोल मिली थी। उसे अब वापस आना था लेकिन, उसका मन ही पलट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए संबंधित जिले के थाने को संदेश भेज दिया है।
दो बार बड़ी पैरोल
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात लगभग 10 बजे धारा 224 (अभिरक्षा से फरार) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस संबंध गांधी नगर केंद्रीय जेल से जेल प्रहरी अनुज ठाकरे (Anuj Thakre) आवेदन लेकर थाने पहुंचे थे। उन्होंने ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी थी। जेल विभाग ने पुलिस को बताया कि नेतराम पिता खिलान सिंह उम्र 53 साल को पैरोल पर रिहा किया गया था। वह विदिशा जिले के त्योंदा इलाके में रहता है। नेतराम सिंह (Netram Singh) के खिलाफ हत्या, हत्या केे प्रयास और चाकू से हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसको पहले चौदह दिन की पैरोल मिली थी। जिसको दूसरी बार बढ़ाकर 120 दिन कर दिया गया। यह समय समाप्त होने के बावजूद वह वापस नहीं लौटा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।