Bhopal News: आईसर फैक्ट्री में हुए हादसे मामले में एफआईआर 

Share

Bhopal News: काम करते वक्त 40 फीट से नीचे आकर गिरने से हुई थी मजदूर की मौत, पुलिस ने जांच के बाद इन्हें बनाया है आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। काम करते वक्त 40 फीट की उंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी। हादसा बगरौदा में स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में आयशल फैक्ट्री के भीतर हुआ था।

दो महीने पहले हुई थी यह घटना

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार हीरालाल मीना (Heeralal Meena) पिता श्रवण मीना उम्र 43 साल की मौत हो गई। वह मूलत: राजस्थान (Rajasthan) का रहने वाला था। यहां ठेकेदार के पास वह काम करता था। हीरालाल मीना आयशर फैक्ट्री (Eicher Factory) में काम करने गया था। यहां बारिश से पूर्व कारखाने के शेड का मरम्मत चल रहा था। घटना 04 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। वह करीब 40 फीट ऊचाई से नीचे गिरा था। उसका शेड की छत से बेल्ट तो था लेकिन उसका हुक फिसलने से वह गिर गया था। उसने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहना भी था। लेकिन, जब वह जमीन पर आकर गिरा उससे पहले वह सिर से निकल गया था। इस कारण उसको सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि सभी सुरक्षा उपकरण अमानक स्तर के थे। इस कारण यह गंभीर हादसा हुआ। जख्मी को पहले नोबेल अस्पताल (Nobel Hospital) ले जाया गया था। वहां उसकी मौत हो गई थी। जिसमें कटारा हिल्स पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने प्रेमजीत, भरतलाल, रामचंद्र और विवेक के खिलाफ प्रकरण 166/24 दर्ज किया है। यह प्रकरण 2 सितबंर की रात नौ बजे दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की भूमिका के संबंध में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर सकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लिव इन पार्टनर से पति बने युवक से तंग आकर लगाई थी फांसी
Don`t copy text!