Bhopal News: बाइक चला रहे दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: बाइक फिसलने से पीछे बैठे युवक की हादसे में हो गई थी मौत, एक पखवाड़े तक पुलिस ने की जांच

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के एक मामले में जांच पूरी कर ली है। इसमें पुलिस ने बाइक चला रहे युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। बाइक हादसे में मारे गए युवक का दोस्त ही चला रहा था।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में विनोद जगनौर (Vinod Jagnaur) पिता मदनलाल जगनौर उम्र 24 साल की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना 06 जुलाई को हुई थी। घायल का हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 8 जुलाई की शाम पांच बजे विनोद जगनौर ने दम तोड़ दिया था। वह सिवनी जिले में रहता था। फिलहाल कमला नगर स्थित नया बसेरा कॉलोनी में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन बाइक उसका दोस्त सोनू पंथी (Sonu Panthi) चला रहा था। दुर्घटना डिपो चौराहे के पास हुई थी। टीटी नगर पुलिस मर्ग 39/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। यह जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने 22 जुलाई को प्रकरण 318/24 दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनू पंथी को बनाया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जय हिंद सिंह सेंगर (HC Jai Hind Sengar) कर रहे हैं।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!