Bhopal News: मायके से दहेज लेकर आने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से कर रहे थे प्रताड़ित, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता को आरोपी मायके से दहेज लाने के लिए पति के अलावा सास—ससुर और ननद प्रताड़ित करते थे।
नौ साल पहले हुई थी शादी
महिला थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 32 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह बैरागढ़ (Bairagarh) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की 2015 में कटनी के रहने वाले आरोपी पति के साथ शादी हुई थी। रिश्ता सिंधी समाज में हुआ था। पीड़िता को शादी के बाद से पति के अलावा ससुर, सास और ननद मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर उसने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 212/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने समाज से भी मदद मांगी थी। लेकिन, आरोपी परिवार सुलह करने को राजी नहीं थे। उनका कहना था कि जब तक डिमांड पूरी नहीं होगी वह पीड़िता को नहीं स्वीकारेंगे।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।