Bhopal News: दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज 

Share

Bhopal News: राजगढ़ में रहने वाले पति के अलावा जेठ—जेठानी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, आठ साल पहले हुई थी शादी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सरकारें लाख दावें करें कि वह महिला हिंसा और प्रताड़ना के मामले में पीड़िताओं को न्याय दिला रही है। लेकिन, मैदानी हकीकत इससे अलग हैं। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र का है। यहां थाने में रिपोर्ट एक महिला ने दर्ज कराई है। वह आठ साल बाद परेशान होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। इससे पहले वह यातनाओं को झेलने की सीमा तक सहती रही।

यह बोलकर देते थे यातना

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 28 साल है। हम पीड़िता के अलावा पति और रिश्तेदारों की भी पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं। क्योंकि हमें पता है कि थाने में एफआईआर के बाद पीड़िता के सामने अब किस तरह के सामाजिक संकट पैदा होंगे। इस मामले में सरकारी ढ़ांचा भी फैल है। क्योंकि उसकी न्याय दिलाने की कागजी कार्रवाई में काफी वक्त लगता है। पीड़िता की राजगढ़ में रहने वाले आरोपी पति के साथ 2016 में शादी हुई थी। यह रिश्ता दोनों पक्षों मायके और ससुराल पक्ष की सहमति से तय हुआ था। तब कोई डिमांड नहीं रखी गई थी। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद उससे दो लाख रूपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में पति के अलावा जेठ—जेठानी को भी आरोपी बनाया है।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 210/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Mishap Death: खेल—खेल में गले में लग गई फांसी
Don`t copy text!